अमरोहा, फरवरी 19 -- अमरोहा। घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी गई। विरोध जताने पर युवक को दौड़ाकर पीटा गया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक का है। यहां निताश शर्मा का परिवार रहता है। उनकी कार घर के बाहर खड़ी रहती है। आरोप है कि 15 फरवरी की रात मोहल्ले के ही निवासी विराट ने पहले तो निताश शर्मा के घर के दरवाजे पर पत्थर फेंके और फिर विरोध जताने पर उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। शीशा तोड़ने के साथ ही कार का स्लाट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। निताश शिकायत करने घर गया तो विराट ने अपने भाई व पिता के साथ मिलकर मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.