गोरखपुर, अप्रैल 21 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर के टोला अकटहवा में एक अधेड़ का शव उसके घर के पीछे शीशम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के अकटहवा निवासी खूबलाल (55) की रविवार की रात एक बजे घर के पीछे शीशम के पेड़ से गमछा के फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। शव का घुटना जमीन पर लगा हुआ था। घटना की सूचना उसके बेटे विनोद कुमार ने डायल 112 पर दी। उसने बताया कि रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। उसके पिता भी रोज की तरह बरामदे सो रहे थे। मध्य रात में वह जगा तो पिता बिस्तर पर नहीं थे। परिवार के लोग ढूंढने लगे तो उनका शव पेड़ से लटका हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.