संवाददाता, अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया के इस गांव में सोमवार की सुबह नींद से जागते ही लोगों ने कुछ ऐसा देखा कि हैरान रह गए। यहां एक गली में एक लड़की का शव पड़ा मिला। यह गली लड़की के घर के पीछे ही स्थित है। लड़की के घरवाले भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। लड़की के पिता ने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस से बातचीत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी का कत्ल किया गया। लड़की 11 वीं की छात्रा थी। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह घटना देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के हरिकुण्डावल गांव में हुई। सोमवार की सुबह वहां एक लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे की गली में मिला। लड़की के परिवारीजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव ...