जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। इन दिनों ठंड में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ठंड और कुहासे का फायदा उठाते हुए चोर - उचक्के लोगों के घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक, खाली घरों के ताले तोड़कर व गौशाला में घुसकर संपत्तियों की चोरी कर रहा है। शनिवार को बाइक और भैंस चोरी की घटना शहर के श्याम नगर और मदारपुर - ऊंटा मोहल्ले में हुई। इस संबंध में दो व्यक्तियों के द्वारा नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बाइक चोरी की घटना श्याम नगर के निवासी नितिन निराला के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया है कि अपने घर के दरवाजे पर शनिवार को बाइक खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद जब बाहर आए तो उनकी गाड़ी गायब थी। उन्होंने खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी और उनके आवेदन पर प्राथमिक दर्ज की गई। दो कीमती भैंस की चोरी म...