हाजीपुर, मार्च 8 -- महुआ। एक संवाददाता घर पर हाई वोल्टेज तार गिरे होने से उसमें स्पर्श हो जाने पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह महुआ थाने के मधौल गांव में घटी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम बच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गई। मृतक 22 वर्षीय विवेक कुमार उक्त गांव निवासी मिंटू राय का पुत्र था। पूर्व पार्षद व ग्रामीण अशोक कुमार अकेला ने बताया कि मिंटू राय नए घर बनाए थे। जिसके ऊपर करंट प्रवाहित हाई वोल्टेज विद्युत तार गिर गई। जिसका पता युवक विवेक को नहीं चला। छत पर जैसे ही चढ़ा, वह उसके चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। यहां पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...