संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने घर के खर्चे की रकम से खुद के लिए गहने बनवा लिया। जब पति ने पूछा तो ड्रामा रच दिया। महिला ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, वह बड़ी अजीबो गरीब निकली। विदेश से पति ने घर की सफाई और दरवाजे लगवाने के लिए जो रकम भेजी थी, उससे पत्नी ने अपने लिए गहने बनवा लिया। पति से इसका राज छुपाने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमे को स्पंज कर दिया। धनघटा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की रहने वाली पूनम यादव पत्नी राजेंद्र यादव ने छह फरवरी की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसी दिन शाम को साढ़े छह बजे नए घर से पुराने घर पर गई थी। इसी बीच नए घर से दो...