आगरा, नवम्बर 14 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला ढक में शुक्रवार दोपहर एक महिला कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि, 50 वर्षीय धनदेवी पत्नी हरिसिंह अपने घर के आंगन में धान की बोरी खिसकाते समय 15 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गईं। बताया जा रहा है कि धनदेवी के घर के आंगन में स्थित यह कुआं पटिया से ढका हुआ था। महिला धान की बोरी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसका रही थी, तब सहारा लेने के लिए उन्होंने एक पैर कुएं की पटिया पर रख दिया। बोरी खिसकाने के दौरान पटिया अचानक सरक गई जिससे संतुलन बिगड़ गया और धनदेवी पटिया सहित कुएं में नीचे जा गिरी। उसे लोगों ने कुएं से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से महिला को उपचार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.