बोकारो, फरवरी 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडु पंचायत स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में सोमवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर फैशन डिजाइनर का कोर्स पूर्ण करने के पश्चात पेटरवार एवं आसपास के 110 महिला दीदीयों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त किए महिला दीदियों के बीच बुंडु पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति के द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। गौरतलब है कि एन सी वी टी के द्वारा स्किल डेवलपमेंट की ओर से महिला दीदियों का फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराया गया था। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के उपरांत 3 अलग-अलग परीक्षाओं को पास करने के पश्चात प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। बुंडू मुखिया ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली युवतियों व महिलाओं से कहा कि यह कोर्स महिलाओं को बुरे वक्त में काफी मददगार साबित होगा और महिलाएं अपने पैरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.