उरई, फरवरी 19 -- कालपी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर घुसकर मां बेटी के ऊपर हमला करने की घटना के मामले में पीड़ित पक्ष के द्वारा गांव के ही आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है। उक्त प्रकरण को लेकर पीड़िता कौशल्या पत्नी अमर सिंह निवासिनी ग्राम बरदौली थाना कालपी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज अवगत कराया है कि बीती 17 फरवरी की रात करीब 8 बजे आरोपी घर में घुस आए और उसकी पुत्री को हाथों तथा डंडो से बुरी तरह मारा पीटा है। इस दौरान बीच बचाव करने पर उसको भी मारा पीटा है। पीड़िता की पुत्री को भी चोटें आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों अंकित, अंकुश, लालसिंह, जानकुमार, व दो महिलाओं निवासीगण बरदौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्वारा की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.