हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। थाना बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में सोमवार रात घर के अंदर महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। बर्तन कारोबारी पति का दावा है कि चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी की हत्या की है। वहीं, मायकेवालों का आरोप है कि पति ने अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मायकेवालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतका के भाई ने आरोपी पति उसके पिता, मां और प्रेमिका के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति और सास को हिरासत में लिया है। बहादुरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी प्लास्टिक बर्तन के थोक कारोबारी राहुल शर्मा की शादी कर...