लखनऊ, अक्टूबर 8 -- बंथरा में बुधवार की सुबह घर की सफाई कर रही विवाहिता झालर हटाते समय करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पति बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। बंथरा गांव निवासी लोडर वाहन चालक रोहित सिंह के मुताबिक वह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी निधि उर्फ साक्षी सिंह (28) घर में अकेली थी और वह सफाई कर रही थी। जब रोहित वापस लौटे तो करंट की चपेट में आने से निधि मृत हालत में मिली। यह देख उनके होश उड़ गए। बताया कि निधि सफाई करते समय घर में लगी झालर को हटाकर सफाई कर रही थी। तभी उसे करंट लग गया। उसका एक हाथ बुरी तरह झुलस गया था और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.