गिरडीह, अगस्त 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह ग्राम में एक 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि डोमायडीह ग्राम निवासी पप्पू राय के 12 वर्षीय पुत्र सागर कुमार राय सोमवार को तीज पर्व के नहाय-खाय के लिए घर की महिलाओं के साथ घर के बगल डोमायडीह स्थित तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। महिलाएं नहाने-धोने में जुटी हुई थी। इसी दौरान पप्पू राय के पुत्र सागर नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर बाद महिलाओं की नजर उक्त बच्चे पर नहीं पड़ी तो महिलाएं बच्चे की खोजबीन करने लगी। जब वह नहीं मिला तो महिलाएं हो हल्ला करने लगीं। इसके बाद गांव के लोगों द्वारा तालाब में उसकी तलाश की जाने लगी। तब तालाब से बच्चे को निकाला जा सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.