गिरडीह, जनवरी 31 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के मैयनी गांव के निवासी बबुआ सोरेन ( 55 ) की शुक्रवार को गुमगी में एक घर की बुनियाद काटने के दौरान पत्थर से दबने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों द्वारा बबुआ सोरेन को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जांच कर उन्हें ईसीजी कराने के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। ताकि मौत का सही रूप से पता चल सके। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बबुआ सोरेन गुमगी के एक व्यक्ति के यहां घर की बुनियाद कोड़ रहे थे। चूंकि जमीन पहाड़ी पर है। बुनियाद काटने के दौरान ही ऊपर से बड़ा पत्थर बबुआ के शरीर पर गिर गया जिससे वह दब गए और उनके सीना में गंभीर रूप से चोट लग गई। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया और उन्हें जांच क...