लखनऊ, जून 16 -- लखनऊ। इंदिरानगर स्थित घर की दूसरी मंजिल से गिरकर नीरू कनौजिया (46) की रविवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर के राजीव नगर निवासी नीरू कनौजिया वन विभाग में संविदा पर तैनात थी। रविवार दोपहर में नीरू घर की दूसरी मंजिल से सीढ़ी से उतर रही थी। इस दौरान वह अनियंत्रित हो गई। सीढ़ी के किनारे रेलिंग न होने से वह सिर के बल आंगन में गिर गई। परिवारवालों ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नीरू के पति की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में दो शुभ और लकी हैं। गश खाकर गिरा साइकिल सवार, मौत लखनऊ। अकबरनगर में रविवार शाम को साइकिल सवार गश खाकर गिर पड़ा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विभूतिखंड के विजयपुर निवासी रामखेलावन (50) गणेशगंज स्थित लॉंड्री में काम करते थे। रविवार शाम को वह काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.