नोएडा, फरवरी 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।दक्षिण अफ्रीका के घाना में बने लकड़ी के मास्क घर की दीवार की शोभा बढ़ा सकते हैं। यह घर की शोभा बढ़ाने के साथ बुरी नजर से बचाने का भी काम करते हैं। यह मास्क एबोनी, महोगन, शीशम, टीक सहित कई तरह की लकड़ी बने हुए हैं। उसके ऊपर लगी पीतल की परत मास्क की शोभा को कई गुना कर देता है। घाना से सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में आए हस्तशिल्पी ओबूबी ने यह मास्क उनकी संस्कृति को दर्शाते हैं। अधिकतर मास्क पर उनके देवी देवता बने हुए हैं। वह पहली बार भारत आए हैं और उन्हें बहुत ही स्नेह मिल रहा है। इसके अलावा यहां का मसालेदार भोजन भी पसंद आ रहा है। यह उनके यहां की महिलाएं तैयार करती हैं और दो दिन में एक मास्क तैयार होता है। एक मास्क एक से लेकर 10 हजार रुपये तक उपलब्ध है। इनके प्रति भी पर्यटक हो रहे आकर्षित ओबूबी ने...