रुडकी, अक्टूबर 5 -- लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर खुर्द गांव निवासी तीन साल का अली रविवार सुबह खेलते-खेलते घर की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि किसी को पता नहीं चला। इससे पहले की कोई उसे तलाश करता है। वह ऊपर से नीचे गिर गया। बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगी है। लहूलुहान बच्चे को तुरंत रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ईएमओ डॉ. भानू प्रताप शाक्य ने बताया कि बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगी थी। बच्चा बेहोशी की हालत में था। उसकी हालत बेहद नाजुक थी जिसके चलते बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.