बरेली, फरवरी 22 -- नवाबगंज। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख से अधिक की नकदी, जेवर पार कर दिया। घटना की तहरीर एक युवती समेत छह लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दी गई है। कस्बे के मोहल्ले आदर्श नगर निवासी देवश्री पत्नी सत्यपाल 21 फरवरी को अपने परिवार के साथ गोसाई पचपेड़ा गांव में एक बारात में शामिल होने गई थीं। जिससे उनके घर में ताला पड़ा था। आरोप है कि उनके घर आने जाने वाला एक युवक और एक युवती व युवती के चार भाई रात में उनके घर का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन, दो भगौने, एक थाल, चार फूल की थालियां, एक चम्मच, एक करछली, एक लोटा, चांदी के कप-प्लेट, सोने की एक जोड़ी कानों की बाली, चांदी की पायल, सोने की नथ, मोबाइल चार्जर व एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। उन्होंनें घर में रखे मकान के कागज भी फाड़कर फेंक दिए। घटना की तहरीर देवश्री की ओर से थाना नवा...