सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के किन्दीपुर बाजार में रविवार की रात चोरों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक किन्दीपुर शाखा के ठीक सामने स्थित एक आवासीय मकान का ताला तोड़कर बाइक सहित घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। किन्दीपुर बाजार में दिलीप शर्मा का मकान स्थित है। बीती रात उनके दोनों बेटे ऋषभ और हर्ष घर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी पांच बोरी चावल, बर्तन, एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सुबह लगभग 5 बजे जब ऋषभ की नींद खुली तो उसने बिस्तर पर अपना मोबाइल नहीं पाया। खोजबीन के दौरान देखा कि अलमारी खुली हुई है, पूजा मंदिर बिखरा पड़ा है...