दुमका, फरवरी 17 -- जामा। प्रतिनिधि जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगला पंचायत के पिपरा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित वनवारी लाल मिश्रा ने जामा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि वे बेटे के इलाज के सिलसिले में हावड़ा गए हुए थे। जब वे 14 फरवरी को घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर से नगद रुपए, एक्साइड बैटरी, इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, एचपी कंपनी का प्रिंटर समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार 40 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.