हाजीपुर, मई 11 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता गांव में चोरों ने घर का ताला काटकर लाखों रुपए मूल्य का गहना, जेवर, नकदी, पीतल कांसा के बर्तन, महंगे कपड़े, फ्रीज, गैस सिलेंडर आदि सामानों की चोरी कर ली। इस संबंध में गृहस्वामी राजेश कुमार ने लालगंज थाना को बताया कि वे दो भाई है। यह दोनों भाई का संयुक्त घर है। चोरों ने सभी कमरा का ताला काटकर चोरी की है। बड़े भाई राकेश कुमार भोपाल में बैंक मैनेजर है। वही वे लालगंज इंटर कॉलेज में प्राध्यापक है। पटना में भी एक मकान हैं। वे कभी पटना तो कभी घर पर रहते है। 07 मई को यहां बगल के घर में शादी थी। उसमें सपरिवार शामिल हुए। 09 मई को घर पर कोई नहीं था। इसी बीच चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के गेट का ताला टूटा हुआ देखकर पड़ोसी ने उन्हें इसकी सूचना दी। आकार देखा तो गेट और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.