नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- एक विवाहिता की इंस्टाग्राम पर एक महिला से दोस्ती हो गई। विवाहिता के घर महिला कई बार मिलने आई। इसके बाद महिला के साथ ही विवाहिता फरार हो गई है। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। अब बच्चों को लेकर पति परेशान है। पुलिस से भी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके के सारसौल का है। इस अजीवो-गरीब मामले को सुनकर हर कोई हैरान है। कुछ लोग इसे समलैंगिक संबंधों से जोड़ रहे हैं। विवाहिता घर से जेवर और रुपए भी लेकर फरार हुई है। सारसौल निवासी युवक की पत्नी की इंस्टाग्राम पर एक महिला से कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। विवाहिता और महिला के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। बातचीत से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और महिला दोस्त ने विवाहिता के घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। पिछले चार-पांच दिनों से महिला दोस्त विवाहिता ...