हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मौसी के घर आई एक 11 साल की नाबालिग के साथ उसके मौसा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन ने कुछ महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची अपने मौसी के घर पर ही रुक गई। आरोप लगााय कि इसी दौरान रात को नशे में धुत होकर मौसा घर में आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चीखने और रोने की आवाज सुनकर परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.