देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में अपराध पर पुलिस का लगातार अंकुश लगता जा रहा है। अधिकांश घटनाओं का पुलिस बरामदगी कर चुकी है। दो वर्ष में जिले में 781 लोग गायब हो गए, जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत यानी 619 लोग अपने घर लौट आए। कुछ को पुलिस ने बरामद किया तो कुछ खुद ही अपने घर की तरफ रुख कर लिया। 162 लोग हाल के दिनों में गायब हैं, जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका। जिले में अपराध पर लगातार अंकुश लग रहा है। पहले की अपेक्षा जिले में हत्या, लूट व अन्य अपराधिक घटनाओं में कमी आ रही है। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 तक जिले में कुल 781 लोगों के गायब होने की सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस केस दर्ज करने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से उनकी तलाश ...