अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शनिवार को प्रबोधिनी एकादशी का पर्व मना। पर्व पर परमपिता परमेश्वर की भक्ति शिखर पर रही। घरों का माहौल भक्ति से सराबोर रहा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की नींद से जागते हैं। इससे इसे देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। माना जाता है कि आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है, से भगवान विष्णु क्षीर सागर में सोने के लिए चले जाते हैं। उनके चार माह तक निद्रा में होने से इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होता है। इस अवधि में जगत के पालन की जिम्मेदारी भगवान शंकर निभाते है। इसीलिए दीपावली में माता लक्ष्मी की और उनके मानस पुत्र प्रथम पूज्य भगवान गणे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.