मिर्जापुर, मार्च 24 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के जमुहरा में रविवार को सुबह हाई वोल्ट करंट घरों में दौड़ जाने से एक वृद्धा समेत दो लोग झुलस गए। वहीं एक दर्जन से अधिक घरों में लगाए विद्युत के उपकरण जल गए। यह तो संयोग रहा कि कुछ ही देर बाद बिजली गुल हो गई अन्यथा भारी हादसा हो सकता था। थाना संतनगर अंतर्गत जमुहरा गांव में हलिया विद्युत उपकेंद्र के ददरी फीडर से विद्युत सप्लाई की जाती है। गांव के प्रधान रोशन सिंह ने बताया कि शनिवार को बकाए में कई घरों के कनेक्शन ट्रांसफार्मर से लाइन मैन ने काट दिया था। लेकिन एक दो केबल लटकते छोड़ दिए गए थे। वह केबल रविवार को सुबह हवा से ग्यारह हजार लाइन से टच कर गया। इससे एलटी लाइन में हाईवोल्ट करंट दौड़ने लगा। घर में लगे बिजल के उपकरण जलते देख गांव के 32 वर्षीय बब्बे दौड़ कर मोबाइल चार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.