कटिहार, जनवरी 16 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के द्वारा रबी मौसम में मशरूम के उत्पादन को लेकर किसान पाठशाला का आयोजन प्रखंड के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत घोघरा गांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता सहायक तकनीकी प्रबंधक ,सुभाष कुमार झा, किसान सलाहकार मोहम्मद शाहनवाज अहमद तथा संचालक महिला कृषक प्रियंका देवी मौजूद थीं। किसानों को मशरूम की खेती को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि मशरूम उत्पादन किसान घरों में भी कर सकते हैं। इससे किसानों को अच्छी आमदनी होगी। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा ने कहा कि मशरूम उत्पादन के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। इस मौके पर कृषक सुबोध कुमार मंडल, चमेली देवी, रेखा देवी, चंपा देवी, सुदामा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.