हापुड़, अक्टूबर 2 -- शारदीय नवरात्र के दसवें दिन दशहरे का पर्व धूमधाम के साथ बृहस्पतिवार को मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूरे विधि विधान से दशहरा पूजन किया। शस्त्रों की पूजा कर भगवान श्रीराम की स्तुति की गई। बहनों ने भाईयों और भतीजों के कानों पर जौ के नौरते रखकर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इसके साथ ही घरों में विराजमान माता रानी को भी विदाई दी गई। बृहस्पतिवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में विधिवत तरीके से दशहरा का पूजन किया गया। दशहरा पूजने के लिए चारपाई पर कुलिया में खील व बताशे रखकर उन पर कलावा बांधकर रखा गया। पुरुषों ने चारपाई के चारों तरफ परिक्रमा की। इसके बाद शस्त्र, आजीविका के साधन यंत्र की भी पूजा की गई। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों एवं भतीजों के माथे पर तिलक लगाकर उनके कानों पर नवरात्र के नौरतों क...