औरंगाबाद, जून 3 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस संबंध में एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने बताया कि कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में 25 मई को घर में घुसकर अटैची में रखा हुआ लगभग 21 हजार रुपए, मोबाइल फोन, सोना, चांदी के आभूषण की चोरी कर ली गई थी। एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था और छानबीन चल रही थी। इसी क्रम में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में मुफस्सिल थाना के पवई गांव निवासी बलमा मुसहर की पत्नी मनीता देवी, पवई गांव के ही दुर्गा मुसहर की पत्नी सोनी कुमारी, बिजली कबूतर मुसहर की पत्नी शकुंतला देवी, हगनु मुसहर के पुत्र रंजय मुसहर, विनोद मुसहर के पुत्र उपेंद्र मुसहर, कुटुंबा थाना के बभंडी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.