बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- घरों में घुसा है बाढ़ का पानी, छतों पर कट रही जिंदगानी राशन और जलावन का संकट होने से पेट भरने के पड़े हैं लाले पानापुर महादलित टोले के 50 परिवार रहे रहे दूसरे के घर व स्कूलों में हरोहर और इसकी सहायक नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर फोटो घाटकुसुम्भा01- पानापुर के महादलित टोले में छत के ऊपर रह रहे बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लेते प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर। घाटकुसुम्भा(शेखपुरा), निज संवाददाता। हरोहर और इसकी सहायक नदियां उफान पर है। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण दर्जनभर से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है। हजारों एकड़ में लगी फसल डूब गयी है। कई गांवों के घरों में भी पानी घुस गया है। पिछले कई दिनों से लोग छतों पर जिंदगी काट रहे हैं। पानापुर पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.