चंदौली, जनवरी 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों ओर नाली निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने चहनियां-खंडवारी गांव में नाली बनाने के लिए घरों के सामने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली के लिए गड्ढा खोदकर छोड़े जाने से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते मार्ग निर्माण में भी देरी हो रही है। धीमी गति से नाली निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। चहनियां कस्बा सहित पक्खोपुर, भूपौली, कैली बाजारों को छोड़कर चहनियां से पीडीडीयू नगर तक मार्ग का निर्माण हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त कस्बा-बाजारों में नाली के न...