गया, फरवरी 17 -- प्रखंड के पूनाकला गांव में घरेलू हिंसा और शराब की लत से परेशान एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसका पति मुकेश कुमार अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था और उसके साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने के बावजूद उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। बीती रात भी आरोपी ने नशे की हालत में पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे परेशान होकर महिला ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कान...