बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को नगर के भूड़ चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ महिला कल्याण एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सदस्य के तेवर महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर बेहद सख्त नजर आए। उन्होंने जनसुनवाई में आईं घरेलू हिंसा की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को जिले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत पहुंचीं। विभागीय अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पादन किसी भी सूरत में ना ह...