हरदोई, सितम्बर 25 -- संडीला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में थाना संडीला एंटीरोमियो प्रभारी करुणेश पाठक, आरक्षी सूरज यादव, महिला आरक्षी प्रियंका राजपूत और शिवा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। टीम ने स्कूल व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो, और बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों पर छात्राओं को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने संवाद के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक करुणेश पाठक ने महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, सी...