नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने ईसापुर गांव में छापा मारकर एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। उसने अपने ही मालिक के घर से लाखों की ज्वैलरी चोरी की थी। आरोपी ज्योति के पास से पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये मूल्य की सोने की ज्वैलरी, चांदी के सिक्के और नकदी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका निवासी अमित लोचव ने 1 फरवरी को घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, घर से नकदी के साथ सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने घरेलू सहायिका ज्योति को अलमारी की जांच करते हुए देखा था, जिसके बाद उस पर शक गहराया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी का मोबाइल फोन बंद था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार...