एटा, जनवरी 12 -- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 2.0 के तहत जिले की सभी 569 ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों को घरेलू शौचालय का लाभ दिलाने के लिए शासन से बजट आवंटित कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले में कुल 10,715 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद ने बताया कि घरेलू शौचालय योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए अब तक कुल 2430 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है। शेष 8285 शौचालयों के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग को शासन से दो करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। डीपीआरओ ने बताया कि जिन लाभार्थियों के खातों में अभी पैसा नहीं पहुंचा है। उनके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रथम और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.