लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- धौरहरा, संवाददाता। पढुआ थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर उसके पति ने हसिया से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी ले जाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जगतापुर निवासी 50 वर्षीय राम बेटी पत्नी मुल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार दोपहर 12 बजे खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति मुल्लू पहुंच गया। कहासुनी के बाद गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास में रखे हसिया से उसके सिर पर वार कर दिया। हंसिया लगते ही वह गिर गई और बेहोश हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर में गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.