लखीसराय, मई 4 -- लखीसराय, हि.प्र.। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में महिला के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची तेतरहट थाना पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पहचान तेतरहट गांव निवासी बिलता यादव के 40 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। पीड़िता ने मारपीट का आरोप परिजन पर लगाते हुए इलाज के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.