नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान पति ने गुस्से में पत्नी को घर की पहली मंजिल से धक्का दे दिया। नीचे गली में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय जैनब के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसके 40 वर्षीय पति मुस्तकीन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि आरोपी कोई स्थायी काम नहीं करता था, जिससे घर में तनाव बना रहता था। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.