गंगापार, जनवरी 27 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आर्थिक तंगी के चलते रोज हो रहे विवाद से तंग आकर एक अधेड़ ने सोमवार की शाम ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घूरपुर थाना क्षेत्र के बीकर गांव निवासी 52 वर्षीय द्वारिका प्रसाद निषाद ट्रक चालक था। इन दिनों आर्थिक तंगी के चलते घर में रोज आपस में विवाद होता रहता था। इसी तरह सोमवार की दोपहर भी परिजनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। शाम को द्वारिका प्रसाद घर से घूरपुर बाजार के लिए निकले और घूरपुर थाने के सामने स्थित राधा कृष्णन इंटर कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन पर आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घर के लोगों को सूचना मिली तो परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.