साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी में बुधवार को घरेलू विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने अर्धबेहोशी की हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक मो. ऐनुल हक का पुत्र नुरुल इस्लाम(24) है। जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद में पहले से ही गोतिया से झगड़ा चल रहा है। बुधवार को युवक घर पर ही सोया था। इस दौरान गोतिया के ही एक युवक ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इसके बाद भी उसकी पिटाई कर दी है। इसमे युवक के सिर, नाक, मुह, हाथ-पैर समेत पूरे शरीर मे गंभीर चोट लगी है। इधर, डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा ने बताया कि युवक को गंभीर चोट लगी है। फिलहाल इलाज चल रहा है। युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.