गंगापार, मार्च 15 -- घर में विवाद के चलते एक अधेड़ ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत में लगे चुल्ले के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिजन में कोरहराम मचा है। बहरिया थाना के धमौर निवासी 55 वर्षीय राम सुमेर ने परिवार के बीच कहासुनी होने के बाद शुक्रवार को भोर में घर का दरवाजा अंदर से बंद कर छत में लगे चूल्ले के सहारे गले में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर राम सुमेर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। घटना की सूचना परिजन ने बहरिया पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर राम सुमेर के शव को उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय राम सुमेर की पत्नी मायके में थी। दो बेटे है जिनमे एक बेटा अपने पिता राम सुमेर से अलग रहता था। पोस्टमार्टम के ब...