औरंगाबाद, जून 24 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के मई बिगहा गांव की सीता देवी अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार सुबह से लापता हैं। इस मामले में गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा निवासी सीता के पिता टुनटुन यादव ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2019 में दुखन यादव से हुई थी। शुक्रवार को सीता का अपने पति दुखन यादव, ससुर विनोद यादव और सास के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद सीता अपने दो बच्चों के साथ घर से निकल गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...