गिरडीह, जनवरी 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बल्हारा चौक के पास घरेलू विवाद का समझौता कराने के बहाने एक युवक को बुलाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बाघमारा निवासी मनोज यादव के घर 20 जनवरी को आलू कोड़ने को लेकर परिजनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर 22 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे गुड़िया देवी द्वारा अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची गई। बताया गया कि मनोज यादव को मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल कर यह कहा गया कि घरेलू विवाद का समाधान मुखिया राधेश्याम प्रजापति के नेतृत्व में कर दिया जाएगा। इस बात पर विश्वास कर मनोज यादव अकेले बल्हारा चौक पहुंचे, जहां पहले से घात लगाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.