अमरोहा, मार्च 24 -- भाकियू भानू पदाधिकारियों ने कृषि भूमि की ऑनलाइन खतौनी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुधार किए जाने की मांग की है। कहा कि लेखपाल किसानों को परेशान कर रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की खूंखार कुत्ते-बंदर व सांड के हमलों में मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। घरेलू बिजली मीटरों से निकाले जा रहे ज्यादा बिल को दुरुस्त कराया जाए। पात्र लोगों के कटे राशन कार्ड फिर से बनाए जाएं। हर घर जल योजना के तहत गांव में स्थापित पानी की टंकियों को जल्द चालू करवाने के साथ ही किसान आयोग का गठन किया जाए। पंचायत की अध्यक्षता लोकेश चौहान व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौहान ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हाशिम चौधरी, बिलाल अहमद, लोकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.