रुडकी, मई 9 -- गंगनहर कोतवाली के माधोपुर में घर की रसाई में खाना बनाते समय सिलेंडर में शुक्रवार को अचानक आग गई। परिवारजनों में हड़कंप मच गया। अग्निश्मन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रुड़की फायर स्टेशन के लिडिंग फायरमैन अतर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि गंगनहर कोतवाली के गांव माधोपुर निवासी खालिद पुत्र अख्तर के घर की रसाई में खाना बनाते समय अचानक से आग लग गई है। आग लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग बुझाने कोशिश की गई। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची अग्निश्मन की टीम ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से कोई जानि हानि की सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.