अमरोहा, फरवरी 1 -- घरेलू क्लेश में युवक ने कमरे में बंद होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाला एक युवक पेशे से मजदूर था, उसकी शादी भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन से परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद युवक कमरे में सोने चला गया जबकि अन्य परिजन दूसरे में कमरे में सो रहे थे। इसी विवाद के चलते रात में किसी समय युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह में जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने भीतर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.