दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। शहर में छह-सात हजार के करीब घरेलू काम करनेवाली महिलाएं हैं। ये रोज दूसरे के घरों में काम कर जीवनयापन करती हैं। असंगठित होने के कारण इन्हें बदहाली का दंश झेलना पड़ रहा है। उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बुजुर्ग महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन तो मिलती है, पर विपरीत परिस्थिति में इन्हें कर्ज लेना पड़ता है। फिर उसे चुकाने में वे महिलाएं बेदम हो जाती हैं। इस बदहाली को दूर करने के लिए वे सरकारी पहल की मांग कर रही हैं। हर की घरेलू काम करनेवाली महिलाएं बदहाली में जी रही हैं। आर्थिक दुश्वारियों से इनका भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। बीमार या हादसे की स्थिति में इन्हें कर्ज लेना पड़ता है और फिर उसका सूद चुकाने में वे सालोंभर बेदम रहती हैं। घरेलू काम करनेवाली महिलाएं इसका जिम्मेवार अधिकारियों को मानती हैं। वे कहती हैं कि राज...