रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। घरेलू कामगारों के राष्ट्रीय मंच ने अंतरराष्ट्रीय मर्यादापूर्ण कार्य दिवस समारोह मनाया। आयोजन कार्मेल निवास दीपाटोली कोकर में किया गया। इस दौरान सिस्टर अंशु ने कहा कि घरेलू काम भी काम है। इसलिए, घरेलू कामगार भी हैं। इसलिए, घरेलू कामगारों के लिए भी उचित कानून बनना चाहिए। झारखंड घरेलू कामगार यूनियन की अध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि घरेलू कामगारों के लिए अलग से कानून होना चाहिए, ताकि शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई जा सके। कोषाध्यक्ष रेणू लिंडा ने कहा कि घरेलू कामगारों को उचित मजदूरी मिलनी चाहिए, क्योंकि घरेलू कामगार भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। महामंत्री आशा देवी ने साप्ताहिक छुट्टी देने की मांग रखी। मौके पर रीना किस्पोट्टा, आशा तिर्की, सुषमा टोप्पो, शीतल तोपनो, अनिपा दे...