प्रयागराज, फरवरी 28 -- होलागढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के दहियावां बाजार में शुक्रवार सुबह घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग व्यापारी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े में जा फंसी। घटना के समय वह घर में अकेले थे। पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक है। दहियावां बाजार दाल मंडी निवासी 60 वर्षीय शंकरलाल मोदनवाल पूर्व में अपने घर पर ही पीसीओ चलाने के साथ रेलवे टिकट का काम करते थे। शंकरलाल की पत्नी का निधन हो चुका है। बड़ा बेटा विजय अपनी ससुराल में रहता है, जबकि छोटे बेटे अजय से मेलजोल नहीं है। शंकरलाल आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। शंकरलाल ने शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जानकारी पर होलागढ़ थानाध्यक्ष मय फ...