कौशाम्बी, जुलाई 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के थांभा अलावलपुर गांव की एक महिला ने बुधवार की शाम घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। थांभा अलावलपुर गांव का मेनाजउद्दीन मालवाहक वाहन का चालक है। अक्सर वह बाहर ही रहता है। घर पर 32 वर्षीय पत्नी रन्नू दो बच्चों अतीक व ऐनम के साथ रहती थी। रन्नू के भाई मो. अयान ने बताया कि बहन का बहनोई से आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार की रात भी कहासुनी हुई थी। इसी के बाद रन्नू ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वालों ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां कुछ ही देर बाद उसकी सांस थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.